बरेली, फरवरी 12 -- बरेली। अमेरिका के साथ केंद्र सरकार की डील को लेकर किसान यूनियन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में जा रही एक कार किसान नेता से टकरा गई। इस पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साये किसान कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर बैठ गए। इससे दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस ने पहुंचकर किसानों को समझने का प्रयास किया मगर अभी तक किसान धरने पर बैठे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...