कार-जेवरात लूट मामले में बिहार में छापेमारी
गिरडीह, जून 17 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। पेसराटांड़ नदी के पास नवोदय स्कूल के स्टाफ से हुई कार-जेवरात लूट के मामले में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है, पर बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। मंगलवार को थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि लूट में शामिल बदमाशों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए बिहार के कई संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी चल रही है।
लूट की घटना रविवार की रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत बॉर्डर एरिया सील कर दिया था। इसकी वजह से बदमाश लूटी हुई कार लेकर भागने में नाकाम रहे। घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने कार को बरामद कर लिया था। थाना प्रभारी के मुताबिक, हालांकि कार मिल गई है, लेकिन बदमाशों द्वारा लूटे गए सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल का अब तक पता नहीं लग सका है। आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए थे। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.