कार छोड़ भागे तस्कर 505 लीटर विदेशी शराब बरामद
गोपालगंज, जुलाई 21 -- कार छोड़ भागे तस्कर 505 लीटर विदेशी शराब बरामद उचकागांव, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-531 के किनारे लावारिस हालत में खड़ी एक लग्जरी कार से 505 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
तस्कर का फरार होना पुलिस को देख तस्कर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब और वाहन जब्त कर अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। थानाध्यक्ष नीरव कुमार पाल ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस की नजर एनएच-531 किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक लग्जरी कार पर पड़ी।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख कार सवार तस्कर वाहन छोड़कर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.