लखीमपुरखीरी, मई 18 -- गोला गोकर्णनाथ/मोहम्मदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों पर दिखने लगा है। रविवार को मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह अपनी कार छोड़कर रोडवेज की बस पर बैठकर आम यात्रियों के साथ सफर पर निकले। उधर गोला के नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने भी कार छोड़कर ई रिक्शा का सफर किया। वहीं गोला विधायक अमन गिरि ने भी बाइक पर सवार होकर शहर का भ्रमण किया और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। रविवार सुबह विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह मोहम्मदी के बस अड्डे पर पहुंचे। वहां से रोडवेज की एक बस में सवार होकर गोला के लिए निकल पड़े। यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक ने जनता से की अपील, पेट्रोल-डीजल का कम करें प्रयोग उनके साथ पार्टी के अन्य नेताओं ने भी अपनी कारें छोड़कर रोडवेज की बस का सफर किया। उनके साथ ब्लॉक...