वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र में पिछले साल हादसे में चिह्नित कार और उसके स्वामी को छोड़ने के एवज में कछवांरोड चौकी प्रभारी और कांस्टेबल ने घूस मांगे थे। इनकार होने पर उन्होंने संबंधित पक्ष को धमकी देकर भगा दिया था। पीड़ित पक्ष ने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने के बाद सोमवार सुबह पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें सारी बात बताई। आरोप है कि शिकायत से कुपित कछवांरोड चौकी प्रभारी ने पूरे घटनाक्रम के गलत ढंग से पेश किया। सीपी ने मामले की जांच राजातालाब एसीपी अजय श्रीवास्तव को सौंपी। एसीपी ने कहा कि जल्द जांच रिपोर्ट अफसरों को दी जाएगी। यह भी पढ़ें- सही जानकारी न देने पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर मोहनिया (कैमूर) में बरेज गांव निवासी रामप्रवेश सिंह ने सोमवार को सीपी से मिले। बताया कि सालभर पहले हादसे में मौत के मा...