सोनभद्र, फरवरी 15 -- शक्तिनगर। शक्तिनगर प्राइवेट बस स्टैंड वर्कशॉप के बाहर खड़ी इंडिगो कार चोरी के मामले में पुलिस ने पंजाब के रहने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि खोखरी पुलिया (रेलवे साइडिंग) के पास लावारिस खड़ी कार की सूचना पर थाना प्रभारी कमल नयन दुबे, रेणुसागर चौकी प्रभारी बृजेश दुबे व बीना चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान गुरुलाल, बोलजोत सिंह, जर्मनजोत सिंह, सिकन्दरजीत सिंह और जोवनजीत सिंह, सभी निवासी जिला तरनतारन (पंजाब) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे काम की तलाश में बैढ़न से शक्तिनगर आए थे और बस स्टैंड के पास खड़ी कार चोरी कर अनपरा की ओर जा रहे थे, लेकिन तेल खत्म होने पर कार छोड़ दी। पुलिस के अनुसार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.