आगरा, मई 20 -- इको कार चोरी के मामले में आरोपित सोनू कुमार निवासी शमसाबाद का जमानत प्रार्थना पत्र अदालत ने स्वीकृत कर लिया है। वादी अभिषेक राठौर ने थाना शमसाबाद में मुकदमा दर्ज करा आरोप लगाया था कि उसकी इको कार आठ अप्रैल की रात में डेयरी के सामने से चोरी चली गई थी। पुलिस ने इको चोरी के मामले में उसे आरोपित किया था। आरोपित की ओर से अधिवक्ता झम्मन सिंह ने तर्क दिए कि उसे झूठा फंसाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...