कार चोरी करके भाग रहे थे बदमाश; एयरपॉड से मिल रही लोकेशन से पुलिस ने पीछा करके पकड़ा
हिन्दुस्तान टीम, अगस्त 26 -- चोरी की कार में रखा एप्पल एयरपॉड दिल्ली के तिलक नगर थाना पुलिस के लिए लोकेशन ट्रैकर बन गया। एयरपॉड से मिल रही लाइव लोकेशन के आधार पर पुलिस ने चोरी हुई क्रेटा कार का पीछा किया और कुछ ही घंटे में उसे मेरठ से बरामद कर लिया। पुलिस ने कार में सवार दो शातिर वाहन चोरों यासिर उर्फ शिकारी और इंतजार उर्फ जावेद को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पहले से वाहन चोरी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी के मुताबिक, 23 अगस्त को न्यू महावीर नगर निवासी एक व्यक्ति ने तिलक नगर थाने में अपनी क्रेटा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।एयरपॉड की लोकेशन से पुलिस ने ढूंढी कार पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कार में एक बैग रखा था, जिसमें लैपटॉप, घड़ी, एप्पल एयरपॉड समेत अन्य सामान था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.