हाथरस, मार्च 10 -- सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव कपसिया से रविवार देर रात अज्ञात चोरों घर के बाहर खडी इको कार चुरा कर ले जाने में सफल रहे हैं। चोरी की वारदात पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसको लेकर पुलिस सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर ईको व चोरों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार गांव कपसिया निवासी नरेश पुत्र श्याम बाबू शर्मा ने अपनी इको कार रोजाना की तरह घर के पास बने खुले गैराज में खड़ी की थी। यह कार हाथरस रोड स्थित सर्वोदय पाब्लिक स्कूल में बच्चों को लाने व ले जाने के लिये लगी हुई थी। बताया गया कि रविवार की रात करीब 3 बजे अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार को स्टार्ट किया तथा उसे लेकर फरार हो गए। घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फटेज में दो युवक एक मोटरसा...