काशीपुर, मार्च 24 -- काशीपुर। काशीपुर में कुंडेश्वरी तिराहे के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है। कुंडेश्वरी निवासी दिनेश सिंह नेगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 मार्च की दोपहर करीब 1:30 बजे उनके जीजा राजेंद्र दानी बाइक से काशीपुर से कुंडेश्वरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान यामाहा शोरूम के पास पीछे से आ रही सफेद स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक युवक को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे के समय दिनेश सिंह भी पीछे चल रहे थे। उन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को ई-रिक्शा से एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर...