बिजनौर, जून 9 -- चांदपुर-हल्दौर मार्ग पर स्थित शुगर मिल चौकी के समीप बाइक सवार दो युवकों को पीछे से एक कार के चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार।चांदपुर के मोहल्ला काजीजादगान निवासी कपिल पुत्र रामौअवतार व उसके साथी पीतम से चांदपुर हल्दौर मार्ग स्थित एक फैक्ट्री से अपनी बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार एक कार चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया। कार चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- कार चालक ने पीछे से बाइक सवार युवकों मारी टक्कर, दो घायल पीड़ित द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...