नोएडा, मार्च 17 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में बाइक सवार युवक ने कार चालक पर टक्कर मारकर नीचे गिराने और फिर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के बम्हेटा गांव के रहने वाले अंशु सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अंशु सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 12 मार्च की सुबह के समय अपनी बाइक से ग्रेनो वेस्ट की एनएक्सवन सोसाइटी से बाहर निकला था। इसी बीच एक कार सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिर गया। इस पर रोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने फोन कर अपने एक अन्य साथी को बुला लिया। आरोपी का साथी कार लेकर वहां पहुंचा और उसने भी पीड़ित से मारपीट की। आरोपी ने कार उसकी बाइक पर चढ़ा दी, जि...