बांदा, जून 3 -- बांदा। गिरवां थाने मुरवां गांव निवासी प्रेमवती ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि 15 मई को उसके 65 वर्षीय पति बाला प्रसाद भूसा लेने खेत जा रहे थे। रास्ते में चार पहिया वाहन ने पीछे से कुचल दिया। गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पति की मौत हो गई। तेरहवीं आदि होने के बाद तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...