रुद्रपुर, फरवरी 16 -- सितारगंज। लापरवाही और तेजी से कार चला एक 17 वर्षीय किशोर को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बैगुल कॉलोनी निवासी दीपक कुमार ने तहरीर में कहा है कि नौ फरवरी को उसका 17 वर्षीय बेटा अनुराग यादव भतीजे अभय कुमार के साथ साइकिल से दवाई लेने के लिए कुंवरपुर, सिसैया जा रहा था। तभी रास्ते में किच्छा हाईवे पर पीछे से आई एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनुराग की मौत हो गई जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि सितारगंज के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...