गंगापार, जनवरी 31 -- सोरांव के बलकरनपुर चौराहे पर गुरुवार रात सड़क दुघर्टना में राज सुमन एवं दोस्त सचिन मौर्य की मौत के मामले में पुलिस ने राज सुमन के पिता की तहरीर पर डस्टर कार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार को कब्जे में लेकर चालक की खोज कर रही है। घटना के तीसरे दिन दोनों परिवार के लोग गम में डूबे हुए हैं। होलागढ़ थाना क्षेत्र के सराय भारत उर्फ़ होलागढ़ निवासी राज सुमन वर्मा एवं उसका दोस्त सचिन मौर्य की तीन दिन पूर्व सोरांव के बलकरनपुर चौराहे पर डस्टर कार की टक्कर से मौत हो गई थी। कार चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों को दफ़न करते हुए शनिवार को श्रृंगवेरपुर गंगा घाट पर परिवार के लोग पहुंच कर क्रिया कर्म शुरू किया। उधर राज सुमन वर्मा के पिता पंकज कुमार वर्मा की तहरीर पर सोरांव पुलिस ने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.