कार चढ़ाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
नोएडा, मई 25 -- दनकौर। गुनपुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों पर कार चढ़ाकर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। गुनपुरा गांव निवासी पंकज द्वारा चार अप्रैल को दनकौर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया था कि उनका चचेरा भाई अभिषेक और मामा का बेटा सक्षम घर से दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही तेजा भड़ाना, उसके बेटे सचिन और दो अन्य अज्ञात लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर बलेनो कार चढ़ाकर घायल कर दिया था। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने तेजा भड़ाना, उसके बेटे सचिन समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया था। पुलिस मुख्य आरोपी तेजा भड़ाना गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, सोमवार को उसके बेटे सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया गया।----------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.