गाज़ियाबाद, मई 2 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की ब्रजविहार कॉलोनी में कार खड़ी करने को लेकर दबंगों ने एक युवक को मारपीट कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। ब्रजविहार कॉलोनी निवासी अभि त्यागी ने बताया कि शुक्रवार रात को अपनी कार खड़ी कर रहे थे। इसी बीच कॉलोनी निवासी अर्जुन आया और कार का शीशा तोड़ दिया और गाली देने लगा। गाली देने का विरोध करने पर अर्जुन ने अभि के साथ मारपीट की। लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने अर्जुन त्यागी,शरद और गौरव निवासी ब्रजविहार कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- दो युवकों के साथ लाठी डंडे से मारपीट, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.