अलीगढ़, जनवरी 29 -- दादों के राजमऊ रोड पर हुई वारदात दादों, संवाददाता। दादों में सुनार द्वारा लुटेरों का विरोध करने पर उन्होंने सुनार अजीत गोली मारने की धमकी दी और भाग निकले। अजीत के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण आ गए। हड़बड़ाहट में लुटेरों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। खुद को घिरता देख लुटेरे कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। कार नंबर से बदमाशों तक पहंुचने का प्रयास: पुलिस कार नंबर के आधार पर लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कार पर हरियाणा का नंबर लिखा है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि कहीं चोरी की कार से वारदात को अंजाम तो नहीं दिया गया। गिरवी रखे जेवर लेकर जा रहे थे घर: बुधवार को अजीत ने एक सोने की चेन और दो चांदी के कमरबंद गिरवी रखे थे। वह दुकान से जेवर लेकर न...