कौशाम्बी, मार्च 13 -- चरवा थाना इलाके के शिव गुलाम का पूरा गांव में कार दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से रुपये लेने के बाद वाहन न देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने जाकर आरोपी जालसाज के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोखराज थाने के परसरा गांव निवासी अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने बताया कि शिव गुलाम का पूरा गांव एक व्यक्ति ने उन्हें महिंद्रा फाइनेंस से किस्तों पर स्विफ्ट डिजायर कार दिलाने का झांसा दिया। बातचीत के बाद कार की कीमत लगभग 4 लाख 75 हजार रुपये तय हुई। आरोप है कि जालसाज ने उनसे किस्त और प्रोसेसिंग के नाम पर पहले पचास हजार रुपये नकद ले लिए। इसके बाद 16 दिसंबर 2025 को बीस हजार रुपये और 12 दिसंबर 2025 को 19 हजार रुपये मोबाइल के माध्यम से ले लिए। रुपये लेने के दौरान आरोपी ने दस दिन के अंदर कार दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.