कार खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी को पीटा
नोएडा, मई 20 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-134 के नगला नंगली गांव में कार खड़ी करने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि चार लोगों ने घर में घुसकर पड़ोसी और उसके परिवार के साथ मारपीट की। आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नगला नंगली गांव में सुंदर परिवार के साथ रहते हैं और अपनी कार टैक्सी में चलाते हैं। सुंदर का आरोप है कि घर के पास कार खड़ी करने को लेकर पड़ोसी मोनू और मनोज से अक्सर विवाद होता रहता था। इसी साल 29 मार्च को भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि मोनू, मनोज, बंटी और प्रशांत ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर उन्हें अधमरा कर दिया। शोर सुनकर सुंदर को बचाने आई उनकी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.