लखीमपुरखीरी, मई 2 -- फूलबेहड़। देर रात शादी समारोह से वापस आते समय एक कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गयी। जिससे कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भीरा थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव निवासी अभिषेक बाजपेयी, अंकित व गड़रियन पुरवा निवासी सत्यपाल शुक्रवार शाम पढ़ुआ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने कार से गये थे। देर रात तीनों कार से वापस घर जा रहे थे। तभी गोपालापुर में मैरिज हाल के पास कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गयी। यह भी पढ़ें- खंभे से टकराई कार, युवक की मौत, दो जख्मी हादसे में कार चला रहे अभिषेक की मौके पर मौत हो गयी। जबकि कार सवार अंकित व सत्यपाल भी ज़ख्मी हो गये। राहगीरों की सूचना पर सुन्दरवल चौकी पुलिस ने मौके ...