देहरादून, जून 9 -- देहरादून। राजपुर रोड पर मधुबन होटल के पास बीते दो जून को दोपहर तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मोहित नगर, जीएमएस रोड अक्षय कोहली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बाइक पर सवार दोनों युवक बिना हेलमेट थे और पुलिस को बुलाने की बात कहने पर मौके से फरार हो गए। डालनवाला थाना पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...