मिर्जापुर, मार्च 7 -- लहंगपुर। लालगंज थाना क्षेत्र के मिलिट्री कंपाउंड के सामने शुक्रवार को ब्रेजा कार को बचाने में एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गई। हादसे में एसयूवी सवार एक ही परिवार के चार लोग बाल बाल बच गए। देहात कोतवाली क्षेत्र के गजानन मंदिर के समीप निवासी 26 वर्षीय नितिन गिरी पुत्र तपेश गिरी अपने बड़े भाई दीपक गिरी, भाभी व पत्नी के साथ लालगंज के लखनिया गांव साढ़ू के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। लहंगपुर के पास कार को बचाने में एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। संजोग अच्छा रहा कि वाहन में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। वहीं एसयूवी का अगला और पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के सदस्य दूसरे वाहन से लखनिया गांव के लिए रवाना हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...