रुद्रपुर, जनवरी 3 -- सितारगंज। कार को टक्कर मारने पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम बकैनिया पीलीभीत (यूपी) निवासी दंतेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 16 दिसंबर को उसका बेटा नवदीप सिंह कार से अपने मामा के घर सितारगंज जा रहा था। मलपुरी ईको धर्मकांटा के पास गन्ने से भरे एक ट्रक ने गलत दिशा में आकर कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नवदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सितारगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। वही मामले में पुलिस ने शुक्रवार को ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.