बरेली, मई 1 -- नवाबगंज।बारात से आ रहे लोगों की कार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। कार में सवार चार युवतियों समेत छह लोग घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।भोजीपुरा के सब्जीपुर खाता गांव के शमशेर सिंह की बेटियां बुधवार की रात क्योलड़िया थाना क्षेत्र के नवादा इकरामुल्ला गांव में रहने वाले अपने मौसेरे भाई आशीष बाबू की शादी में बारात के साथ बहेड़ी गईं थी। गुरुवार सुबह वह सभी कार से दूल्हा के घर जा रही थी। कार में आगे की सीट पर छेदालाल बैठे थे, जबकि चरन सिंह कार चला रहे थे। यह भी पढ़ें- शादी से लौट रहे एक ही परिवार के दस लोग सड़क दुर्घटना में घायल नवाबगंज बरखेड़ा मार्ग पर तेज गति वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के ल...