बिजनौर, नवम्बर 23 -- कार के सामने अचानक पर बाघ आने से लोग दहशत में आ गए। इस दौरान कार सवारों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार रात कालागढ़ की हाईडिल कालोनी में उजेवीएनएल में तैनात लिपिक जावेद का वैवाहिक कार्यक्रम था। दूर दराज सहित आसपास के लोग कार तथा दुपहिया वाहनों से वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस्लामनगर के पुराना कालागढ़ निवासी अब्बास परिजनों सहित कार द्वारा और उनके पीछे शमसुद्दीन अंसारी, शाहनवाज, आसिफ तथा आरिफ बाईको से शादी समारोह में जा रहे थे। केंद्रीय कॉलोनी स्थित रविदास मंदिर समीप पंहुचते ही अचानक कार के सामने बाघ आ गया। सड़क पर बाघ को देखते ही कार सवारों में हड़कंप मच गया। बाघ को सामने खड़ा देखकर कार और बाइक सवार घबरा गए। वाहन रोककर व...