नई दिल्ली, जून 11 -- 8th pay commission latest news in hindi: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच उम्मीदें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की स्टाफ साइड ने 8वें वेतन आयोग के सामने कुछ अहम और दिलचस्प प्रस्ताव रखे हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Rs.10 लाख तक के ब्याज-मुक्त कार लोन, त्योहारों के लिए एक महीने के बेसिक वेतन के बराबर एडवांस और प्राकृतिक आपदाओं के समय विशेष वित्तीय सहायता की मांग को लेकर हो रही है। अगर ये सिफारिशें मंजूर होती हैं, तो लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। यह भी पढ़ें- सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! ये फॉर्मूला लागू होते ही Rs.53 लाख एरियर आएगा स्टाफ साइड ने अपने ज्ञापन में कहा है कि समय के साथ कर्मचारियों की ...