नोएडा, मार्च 11 -- दनकौर, संवाददाता। डेरीन गुजरान गांव के पास स्थित ईंट-भट्ठे के मालिक की कार के नीचे दबने से मजदूर की तीन वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं। उसका ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार ने बुधवार को कोतवाली में शिकायत दी। अलीगढ़ जिला निवासी पंकज कुमार ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से डेरीन गुजरान गांव के पास स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी का काम करते हैं। उनकी तीन वर्षीय बेटी सारिका 28 फरवरी को भट्ठे के पास खेल रही थी। इसी दौरान भट्ठे का मालिक कार से वहां से निकल रहा था। आरोप है कि कार चालक मोबाइल देखने में व्यस्त था। ऐसे में कार बच्ची के ऊपर चढ़ गई। घटना में सारिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.