रांची, जून 21 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दलादिली के पास रविवार रात करीब आठ बजे एक मारुति रिट्ज कार की टक्कर से सेवानिवृत्त जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दलादिली निवासी शिवप्रसाद स्कूटी से घर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने घायल को बचाने का प्रयास किया, जबकि कुछ लोगों ने कार का पीछा भी किया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...