किशनगंज, अप्रैल 15 -- ठाकुरगंज। मंगलवार की संध्या ठाकुरगंज बस पड़ाव पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मामले में किशनगंज यातायात थाना में वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पटेशरी पंचायत के अदरागुड़ी निवासी मोसीन (35) के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई वसीम अकरम ने किशनगंज यातायात थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि इनोवा गाड़ी का चालक लापरवाही और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था।बताया गया कि मंगलवार शाम उक्त वाहन अनियंत्रित होकर बस पड़ाव के मुख्य द्वार से अंदर घुस गया और वहां स्थित तीन-चार दुकानों तथा आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मारते हुए विवेकानंद प्रतिमा स्थल से जा टकराया। इसी दौरान बस पड़ाव पर खड़े मोसीन को वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.