कार के धक्के से भतीजा घायल, चाचा बचा
सोनभद्र, जून 20 -- बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी के अम्बिकापुर-बभनी मार्ग पर शुक्रवार की रात अनियंत्रित कार के धक्के से भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि चाचा बाल-बाल बच गया। चाचा भतीजा बैल लेकर जा रहे थे। वहीं कार के धक्के से बैल की मौके पर ही मौत हो गई। चाचा 30 वर्षीय अरविंद विश्वकर्मा पुत्र रामनाथ विश्वकर्मा और भतीजा 12 वर्षीय दीपू विश्वकर्मा पुत्र विजय विश्वकर्मा निवासी चैनपुर मेझरौट गांव से बैल लेकर अपने गांव चैनपुर जा रहे थे। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल भतीजे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दीपू विश्वकर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। उप निरीक्षक मक्खन ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.