कार के धक्के से बीना परियोजना कर्मी की मौत, एक गंभीर
सोनभद्र, मार्च 25 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौकी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रेणुकूट के समीप मंगलवार की रात कार के धक्केसे बीना परियोजना कर्मी की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परियोजना कर्मी अपने परिवार को टे्रन पर बैठाकर वापस लौट रहा था।शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना परियोजना में ब्लास्टिंग सेक्शन में तैनात सीनियर ओवरमैन 48 वर्षीय सत्येंद्र पासवान अपनी पत्नी को पटना लिंक ट्रेन पर चढ़ाने गए थे। टे्रन पर बैठाकर वापस लौटते समय रेलवे स्टेशन रोड पर एक चाय की गुमटी पर रुक गए। वहीं पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे सत्येंद्र पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रेणुकूट चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने बताया कि कार का पता चल गया है, लेकिन चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.