गोपालगंज, दिसम्बर 6 -- गोपालगंज। नगर प्रतिनिधि। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भड़कुइया गांव के समीप एनएच 27 पर शनिवार की सुबह एक बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका गीता देवी, बरौली थाना क्षेत्र के भड़कुइया तिवारी टोला निवासी शंभू नाथ सिंह की पत्नी थीं। घायल शंभू नाथ सिंह का इलाज मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी अपनी बेटी के घर गोपालगंज शहर में आए हुए थे। शनिवार की सुबह वे बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भड़कुइया गांव के समीप तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि घटनास्थल पर ही पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.