देवघर, जनवरी 29 -- देवघर। देवघर-गोड्डा सड़क पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के बरदेहिया गांव के पास बुधवार शाम एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार दादा-पोती घायल हो गए। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को होते ही दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है। घटना के संबंध में घायल ने बताया कि दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के राजदह गांव निवासी हरकिशोर राय अपने पोती प्रियांशी कुमारी के साथ जमुनियां गांव से मोहनपुर हाट कपड़ा खरीदने के लिए जा रहा था। उसी दौरान जमुनियां के पास गोड्डा की ओर से आ रही एक कार चालक ने धक्का मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। मामले के बाद स्थानीय लोगों ने कार जब्त कर ली है। कार चालक महिला बैंककर्मी बतायी जा रही है। मामले की जानकारी पुलिस को होते ही मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.