सोनभद्र, जून 22 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैराही गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सोमवार की सुबह कार के धक्के से बाइक सवार मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। बाइक सवार म्योरपुर के किरवानी गांव से इलाज कराने म्योरपुर अस्पताल जा रहे थे। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव निवासी 40 वर्षीय मुस्तफा पुत्र अली हुसैन सोमवार की सुबह अपनी पत्नी 35 वर्षीय सायना बानो और तीन वर्ष की बच्ची माहीनूर को लेकर म्योरपुर अस्पताल इलाज कराने जा रहा था। जैसे ही वह म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही गांव के समीप मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर पहुंचा, इसी दौरान सामने से आ रहे कार ने उन्हें धक्का मार दिया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल इससे बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ...