सोनभद्र, जनवरी 28 -- कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के हर्रा के सलैयाडीह के समीप कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर बुधवार की दोपहर कार के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार 30 वर्षीय महेंद्र पुत्र विरपाल, निवासी कोन थाना क्षेत्र के निगाई के टोला माईिधया को लोगों की मदद से कोन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...