बांका, फरवरी 23 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर बांका पथ पर मंझगांय मोड़ के समीप सोमवार को कार के धक्के से एक बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक रणवीर सिंह (60) कैथा टीकर गांव के रहने वाले थे तथा अमरपुर के बीडी एकेडमी में स्कूल बस चलाते थे। घटना से आक्रोशित लोगों ने अमरपुर बांका पथ को मंझगांय मोड़ पर करीब आधा घंटा तक जाम कर दिया जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजनों ने बताया कि रणवीर सिंह प्रतिदिन राजपुर से बस लेकर बच्चों को स्कूल लाने के लिए निकलते थे तथा छुट्टी के बाद फिर राजपुर में बस खड़ी कर वापस अपने घर आ जाते थे। परिजनों ने बताया कि रणबीर सिंह सोमवार को बच्चों को घर पहुंचा कर बस लेकर राजपुर गए तथा वहां से बस खड़ी करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। मंझगांय मोड़ पर पहुंचते ही अमरपुर की ओर से जा रही त...