गोड्डा, फरवरी 13 -- मेहरमा, एक संवाददाता। बुधवार की देर शाम गोड्डा पीरपैंती मुख्य सड़क पर मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर के पास एक कार के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि कार पीरपैंती से बाराहाट की ओर आ रही थी, कि गोविंदपुर के पास सड़क किनारे स्कूटी लगाकर मोबाइल देख रहा स्थानीय युवक अंकुश कुमार (16 वर्ष) पिता प्रताप पासवान, ग्राम गोविंदपुर, थाना मेहरमा, जिला गोड्डा, जो मैट्रिक का परीक्षार्थी था, को रौंद डाला। हालांकि घटना में शामिल कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। परंतु चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटना के बाद लोगों ने आनन-फानन में घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां परीक्षणोपरांत चिकित्सक डॉ अजय तिवारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.