कार के टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
भदोही, जून 2 -- गोपीगंज। कोतवाली के सोनखरी शीतला मंदिर के पास सोमवार को देर शाम कार के टक्कर से बाइक सवार वाहिद अली 31 वर्षीय निवासी गोड़सर विंध्याचल मीरजापुर घायल हो गया। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में कराया गया। बताया जाता है कि गोड़सर बिरोही विंध्याचल निवासी वाहिद अली बाइक से ज्ञानपुर की ओर जा रहा था। रास्ते मे सोनखरी शीतला मंदिर के पास सामने से आ रही कार के टक्कर से घायल हो गया। घायलवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य गोपीगंज मे भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को अन्यत्र रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.