उन्नाव, मार्च 3 -- उन्नाव। संवाददाता माखी थाना क्षेत्र के बिठूर पुल के पास सोमवार देर रात कार के टक्कर मारने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माखी थाना क्षेत्र के बलारदेव गांव के रहने वाले 27 वर्षीय उमाशंकर पुत्र स्व. अशोक कश्यप तथा प्रदीप पुत्र राम बहादुर व सुजीत पुत्र मोनू अलग-अलग बाइक से गंगा स्नान करने गए हुए थे। देर रात उमा शंकर बाइक से अकेले परियर से गंगा नहाकर घर आ रहे थे। बिठूर पुल के पास कार ने बाइक में टक्कर मारने से उमा शंकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो साल पहले शादी हुई थी और कोई संतान नहीं थी। मृतक उमाशंकर पांच भाईयों में तीसरे नंबर का था। भाई पिन्टू की बीमारी से तीन साल पहले मौत हो गई थी। मौत को लेकर मां अनीता और भाईयो...