पलामू, मार्च 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मनातू थाना क्षेत्र के पदमा गांव के अमवाटोली में मंगलवार की दोपहर के बाद कार की चपेट में आने से स्कूली बच्चा की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मनातू थाना क्षेत्र के पदमा गांव के अमवाटोली गांव निवासी उमेश कुमार के 8 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच टीओपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। एमआरएमसीएच टीओपी प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पिता का फर्द ब्यान लेकर मनातू थाना भेजा जा रहा है। मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार ने बताया कि कार की चपेट में स्कूली बच्चा की मौत हुई है। मृतक के परिजनों ने आवेदन देने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से कार चालक फरार है जिसके लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक के पिता के अनु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.