हापुड़, मार्च 28 -- दहेज में कार की मांग पूरी होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर हाफिजपुर पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव नान निवासी दीपांशी शर्मा ने बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2025 को जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव अच्छेजा निवासी अंकुश शर्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के करीब तीन माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। छोटी-छोटी बातों को लेकर उसकी सास किरण शर्मा, जेठानी गुंजन शर्मा और देवर ऋषभ शर्मा उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नहीं, उसके पति अंकुश शर्मा भी अपनी मां और भाभी के कहने पर उसे पीटता था। मारपीट के दौरान उसकी आंख में गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.