अंबेडकर नगर, अप्रैल 26 -- दुलहूपुर (अम्बेडकरनगर), संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अम्बेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ससुराल पक्ष ने विवाहिता से कार की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक यातनाएं दीं, सोने-चांदी के जेवर छीन लिए और घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मालीपुर निवासी रामानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शालिनी की शादी 25 नवंबर 2024 को आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी अंकुर अग्रहरि से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार करीब सात लाख रुपये नगद सहित अन्य सामान उपहार स्वरूप दिया था। इसके बावजूद शादी के ...