कानपुर, मई 9 -- कल्याणपुर। आवास विकास एक निवासी अंकिता की शादी 22 नवंबर औरैया के शिवाचन्द्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराली दहेज के नाम पर पांच लाख रुपये व एक कार की मांग करने लगे। विरोध करने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं पति के नोएडा में एक महिला से संबंध होने का विरोध करने पर ससुरालियों ने उसका गला दबाकर मारपीट करते हुए उसके सारे गहने छीन कर घर से निकाल दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- दहेज न देने पर विवाहिता को पीटकर भगाया, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...