बदायूं, सितम्बर 26 -- बदायूं, संवाददाता। कार की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, हाथ की नस काटने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एसएसपी से शिकायत के बाद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिला को अस्पताल में छोड़कर आरोपी चले गए और दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी।उझानी कोतवाली क्षेत्र के काशीराम आवास निवासी पूजा जौहरी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका विवाह 2 जून 2025 को समर श्रीवास्तव निवासी चौधरी तालाब के साथ हुआ था। शादी के तीन माह बाद ही कार की मांग को लेकर मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- विवाहिता का उत्पीड़न करने पर दस नामजद पूजा ने माता-पिता को जानकारी दी तो उन्होंने ससुराल पहुंचकर समझाया। जनवरी 2026 में उसने थाना किला में भी प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद ससुराल वालों ने भविष्य मे...