उन्नाव, मार्च 13 -- हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के मौरावां मोहनलालगज मार्ग स्थिति सुक्खाखेड़ा मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर कार की भिड़ंत में बाइक चालक की मौत और साथी जख्मी हो गया। हादसे के बाद शव की पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुक्खाखेड़ा मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर कार व बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक चालक और साथी घायल हो गए। दोनों घायलों को मौरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने राजस्थान जिला तोरु थाना आसान शहर के सरदार गांव निवासी गिरधारी सिंह (45) पुत्र अन्नू को मृत घोषित कर दिया। वही जख्मी साथी बजरंग सिंह (35) पुत्र चेतन सिंह को मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक गिरधारी टाइल्स मार्बल डिजाइन का कार्य करता था। शुक्रवार को वह लखनऊ से साथी ब...