बिजनौर, अप्रैल 2 -- नूरपुर। धामपुर रोड पर गांव धौलागढ़ में एक कार की टक्कर से मोहल्ला हजरत नगर निवासी बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार दोपहर नूरपुर के मोहल्ला हज़रतनगर निवासी 27 वर्षीय इमरान पुत्र शाकिर हुसैन और 25 वर्षीय फिरोज पुत्र ज़ाहिद हुसैन बाइक से धामपुर की ओर से नूरपुर आ रहे थे। गांव धौलागढ़ में मैरेज हॉल के पास एक कार की बाइक से टक्कर से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के सहयोग से घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...