वार्ता, मार्च 20 -- देहरादून-चंडीगढ़ हाईवे पर एक दर्दनाक घटना घटी। सड़क किनारे खड़ी कार की डिग्गी में समान रख रहे एक अधिकारी को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। वह धौलाकुआं में राजस्व अधिकारी के पद पर तैनात थे। घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में गुरुवार शाम देहरादून-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर धौलाकुआं के पास एक दर्दनाक घटना घटी। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राजस्व अधिकारी की मौत हो गई। वह धौलाकुआं में राजस्व अधिकारी के पद पर तैनात थे। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि यह घटना शाम करीब 7:00 बजे की है। हादसे में मारे गए अधिकारी की पहचान कमराऊ तहसील के भजौन गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (पुत्र गुमान सिंह) के रूप में हुई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.