मुजफ्फरपुर, मई 30 -- हथौड़ी, एक संवाददाता। बोचहां थाना क्षेत्र के कनहरा ढाला चौक के समीप शनिवार की शाम कार ने बाइक में ठोकर मार दी। इसमें कनहरा मझौली वार्ड 14 निवासी अरविंद सिंह (35) की मौत हो गई। घटना से स्थानीय लोग उग्र हो गए। एनएच 27 को जाम कर दिया। इस दौरान काफी दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिस कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही बोचहां पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वे लोग मुआवजा की मांग पर अड़े रहे। हालांकि, जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अरविंद सिंह किसी काम से घर से निकला था। यह भी पढ़ें- सुपौल: राघोपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बुलेट की टक्कर से बाइक सवार की मौत कनहरा ढाला चौक के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक में ठोकर मार दी।पुलिस...