आरा, जून 13 -- -कोईलवर थाने के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप शनिवार की दोपहर हादसा -परीक्षा देने वाराणसी जाने के दौरान कार ने मारी दोनों को ठोकर आरा, हि.सं.। भोजपुर में पटना-बक्सर फोरलेन पर कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मधेपुरा निवासी दो सगे भाइयों को ठोकर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में मधेपुरा थाना क्षेत्र के पिठाई गांव निवासी राजीव रंजन के पुत्र सुलूक आनंद और चंदन कुमार शामिल है। चंदन कुमार ने बताया कि वह अपने भाई सुलूक कुमार के साथ पटना से बाइक द्वारा स्नातक की परीक्षा देने वाराणसी जा रहा था। उतरा। उसी दौरान कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार ठोकर मा...